मेहनगर: पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने थाना गम्भीरपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिये कई आवश्यक दिशा- निर्देश
आजमगढ़ में अपनी तैनाती के बाद ताबड़तोड़ थानों की आकस्मिक चेकिंग कर रहे नवागत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने गंभीरपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न मामलों में स्थानीय पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा थाना गम्भीरपुर में कार्यालय और परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। SP नेBNS के बारे में पूछताछ की।