मेहनगर: भाजपा ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतंकवादियों व पाकिस्तान का प्रतिकात्मक पुतला को फॉसी लगाकर किया गया विरोध प्रदर्शन
जम्मू प्रान्त के कठुआ जिले में गश्त पर निकले सेना के वाहन पर घात लगाकर आतंकवादीयो ने गोलीबारी कर दिया । जिसमें पांच जवान शहीद हो गए पांच जवान गंभीर रुप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है । भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतंकवादियों और पाकिस्तान का प्रतिकात्मक पुतला को फॉसी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।