मेहनगर: मुबारकपुर में पोखरा में डूबकर किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित थाना पोखरा में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई । किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।