मेहनगर: रानी की सराय रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से थाना कोतवाली की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पांडेय व मय हमराह फोर्स ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी उज्जवल गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता को रानी की सराय रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।