मेहनगर: सहनूडीह नहर पुलिया के पास से बरदह थाना की पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक उमेशचंद्र यादव व मय हमराह फोर्स ने चेकिंग के दौरान रोहित पुत्र नीबूलाल को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ सहनूडीह नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।