मेहनगर: धनहुआ एसकेडी स्कूल के पास से जहानागंज थाना की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में जहानागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । निरीक्षक अपराध सुरेंद्र कुमार दुबे व मय हमराह फोर्स ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी विवेक यादव पुत्र विंध्याचल यादव को धनहुआ एसकेडी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।