बखरी: बखरी के एएनएम नर्सिंग कॉलेज रामपुर में अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल, आग बुझाने की तकनीक बताई गई
रामपुर एएनएम नर्सिंग कॉलेज में अग्निशमन विभाग के द्वारा आग पर काबू पाने के लिए मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अग्निक पदाधिकारी श्रवण रविदास ने किया। उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरण के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर एएनएम नर्सिंग कॉलेज के छात्रा मौजूद थे।