मोतिहारी: शहर के मोतीझील पुल पर हथियार के बल पर एक युवक से नकदी व आभूषण लूटने का मामला आया प्रकाश में,पुलिस जांच में जूटी
मोतिहारी शहर के मोतीझील पुल पर हथियार के बल पर एक युवक से नकदी व आभूषण लूटने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में अगरवा वार्ड 38 निवासी मो.सलीम ने एफआईआर दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।