Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
No video available

सांसद - विधायकों के उदासीनता से, पंगु बना गांधी का ग्राम - स्वराज: सुभाष सिंह कुशवाहा

20.1k views | Motihari, East Champaran | Sep 3, 2024

MORE NEWS

आज दिनांक-15.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अरेराज के पर्यटकीय विकास के  लिए कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के क्रम में पुराना अंचल कार्यालय के पास बन रहे पर्यटक भवन, पोखरा का सौन्दीकरण एवं तिलाई नदी पर दो पैदल पुल का निमार्ण एवं केडिया धर्मशाला तथा चहारदिवारी निमार्ण का स्थल निरीक्षण किया गया।
     यहाँ पर बताया गया कि पुराना अंचल कार्यालय के पास निमर्णाधीन धर्मशाला के भू-तल के छत का सेन्ट्रींग का कार्य प्रारंभ है। कार्य अभियंता को संवेदक द्वारा ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया । साथ ही उसी भूखण्ड में अवस्थित पोखरा सौंन्दीकरण हेतु दो साईड से पाईलिंग का काम प्रारंभ हुआ है। संवेदक अभियंता को निदेशित किया गया है कि सौंदीकरण का कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगें।
   यहां पर पुराना पर्यटन होटल का निरीक्षण किया गया। कार्य अभियंता के द्वारा बताया गया की पुराना पर्यटक होटल का सौंदर्यीकरण अगले चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। 
जिलाधिकारी के द्वारा किये जा रहे कार्य की गुणवता की जाँच समय समय पर करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, अरेराज एंव कार्यपालक पदाधिकारी, अरेराज को निदेशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक-15.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अरेराज के पर्यटकीय विकास के लिए कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुराना अंचल कार्यालय के पास बन रहे पर्यटक भवन, पोखरा का सौन्दीकरण एवं तिलाई नदी पर दो पैदल पुल का निमार्ण एवं केडिया धर्मशाला तथा चहारदिवारी निमार्ण का स्थल निरीक्षण किया गया। यहाँ पर बताया गया कि पुराना अंचल कार्यालय के पास निमर्णाधीन धर्मशाला के भू-तल के छत का सेन्ट्रींग का कार्य प्रारंभ है। कार्य अभियंता को संवेदक द्वारा ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया । साथ ही उसी भूखण्ड में अवस्थित पोखरा सौंन्दीकरण हेतु दो साईड से पाईलिंग का काम प्रारंभ हुआ है। संवेदक अभियंता को निदेशित किया गया है कि सौंदीकरण का कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगें। यहां पर पुराना पर्यटन होटल का निरीक्षण किया गया। कार्य अभियंता के द्वारा बताया गया की पुराना पर्यटक होटल का सौंदर्यीकरण अगले चार माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा किये जा रहे कार्य की गुणवता की जाँच समय समय पर करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, अरेराज एंव कार्यपालक पदाधिकारी, अरेराज को निदेशित किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*  
दिनाँक :-15/07/2026

भारत की जनगणना 2027 हेतु जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका के लिए क्षेत्र पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत आवश्यक - जिला जनगणना पदाधिकारी-सह- अपर समाहर्त्ता (राजस्व) ,पूर्वी चम्पारण

भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तथा ग्राम/नगर निर्देशिका के सफल संकलन हेतु क्षेत्र पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज डॉ. राधाकृष्णन भवन स्थित समाहरणालय सभा-कक्ष, मोतिहारी में  दीप-प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता (राजस्व), मोतिहारी,पूर्वी चम्पारण श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने की। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के उद्देश्यों, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका में संकलित किए जाने वाले आंकड़ों, उनके महत्व तथा क्षेत्र स्तर पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला जनगणना पदाधिकारी ने क्षेत्र- पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ आंकड़े एकत्रित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका नीति निर्धारण एवं विकास योजनाओं के लिए आधारभूत दस्तावेज है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।
प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र- पदाधिकारियों को प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया, कोडिंग, मानचित्रण तथा डाटा सत्यापन के तकनीकी पहलुओं पर भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। सभी क्षेत्र-  पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे प्राप्त प्रशिक्षण का अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करेंगे। इस अवसर पर
जिला नोडल पदाधिकारी ( जनगणना कोषांग ) -सह - जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के चकिया एवं हरसिद्धि चार्ज अंतर्गत सभी क्षेत्र - पदाधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि जिले में कुल 37 चार्ज अंतर्गत 27 ग्रामीण एवं 10 शहरीय चार्ज के क्षेत्र - पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 15 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक  होना  सुनिश्चित है ।जिसमें राज्य निदेशालय से नोडल के रूप में आदित्य कुमार , राज्य प्रशिक्षक हेमंत कुमार सिंह, प्रताप कुमार सिन्हा  , राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षक कुणाल चौबे,अभिजीत कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से पूरा कर रहे हैं। वहीं मौके पर प्रबंधन कोषांग से गोपाल जी मिश्रा, अमरेश कुमार एवं कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*प्रेस विज्ञप्ति* दिनाँक :-15/07/2026 भारत की जनगणना 2027 हेतु जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका के लिए क्षेत्र पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत आवश्यक - जिला जनगणना पदाधिकारी-सह- अपर समाहर्त्ता (राजस्व) ,पूर्वी चम्पारण भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तथा ग्राम/नगर निर्देशिका के सफल संकलन हेतु क्षेत्र पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज डॉ. राधाकृष्णन भवन स्थित समाहरणालय सभा-कक्ष, मोतिहारी में दीप-प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता (राजस्व), मोतिहारी,पूर्वी चम्पारण श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने की। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के उद्देश्यों, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका में संकलित किए जाने वाले आंकड़ों, उनके महत्व तथा क्षेत्र स्तर पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला जनगणना पदाधिकारी ने क्षेत्र- पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ आंकड़े एकत्रित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका एवं ग्राम/नगर निर्देशिका नीति निर्धारण एवं विकास योजनाओं के लिए आधारभूत दस्तावेज है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र- पदाधिकारियों को प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया, कोडिंग, मानचित्रण तथा डाटा सत्यापन के तकनीकी पहलुओं पर भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। सभी क्षेत्र- पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे प्राप्त प्रशिक्षण का अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करेंगे। इस अवसर पर जिला नोडल पदाधिकारी ( जनगणना कोषांग ) -सह - जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के चकिया एवं हरसिद्धि चार्ज अंतर्गत सभी क्षेत्र - पदाधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि जिले में कुल 37 चार्ज अंतर्गत 27 ग्रामीण एवं 10 शहरीय चार्ज के क्षेत्र - पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 15 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक होना सुनिश्चित है ।जिसमें राज्य निदेशालय से नोडल के रूप में आदित्य कुमार , राज्य प्रशिक्षक हेमंत कुमार सिंह, प्रताप कुमार सिन्हा , राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षक कुणाल चौबे,अभिजीत कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से पूरा कर रहे हैं। वहीं मौके पर प्रबंधन कोषांग से गोपाल जी मिश्रा, अमरेश कुमार एवं कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

प्रखंड स्तर पर स्थापित डिग्री कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे-- जिलाधिकारी 

    प्रखंड स्तर पर नव स्थापित डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन के शुभारंभ के अवसर पर आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में 15 प्रखंडों सहित बिहार में कुल 211प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का आज शुभारंभ हुआ है। डिग्री कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। उच्च शिक्षा की पहुंच घर-घर तक होगी एवं स्थानीय स्तर पर कम खर्च में ही बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे।
    माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज गोराडीह, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सभी 211 नव स्थापित डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया।
पूर्वी चंपारण जिला में डिग्री कॉलेज शुभारंभ के मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, तुरकौलिया में किया गया। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी के साथ माननीय विधायक हरसिद्धि श्री कृष्ण नंदन पासवान, उप विकास एक डॉ प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।
    जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक महोदय के द्वारा डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में पठान-पाठन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला के लिए यह गौरव और ऐतिहासिक क्षण है जहां एक साथ प्रखंड लेवल पर 15 डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले डिग्री प्राप्त करने के लिए दूर जाना पड़ता था, अब इन डिग्री महाविद्यालय के खुल जाने से स्थानीय स्तर पर ग्रामीण बच्चों को बड़ी फायदा होगी। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे और पूर्वी चंपारण जिला सहित बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर माननीय विधायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना गौरव का विषय है। सुदूर देहात में डिग्री कॉलेज की उपलब्धता से अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने  माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

        जिले के जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई है उनका नाम निम्नवत है:-
1.संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर (श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर में)
2. मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, मेहसी में)
3. बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी)
4. पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी)
5. सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़ सुगौली)
6. तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया (रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर)
7. तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया (राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल)
8. पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय  पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी)
9. फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत)
10. रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा (आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला)
11. आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी)
12. छौरादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानो( एस आर एन आर वाई एल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा)
13. बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा ( राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया)
14. पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल ( श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव)
15. चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा)।
    उपरोक्त सभी डिग्री महाविद्यालय में समारोह का आयोजन कर भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम  का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

प्रखंड स्तर पर स्थापित डिग्री कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे-- जिलाधिकारी प्रखंड स्तर पर नव स्थापित डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन के शुभारंभ के अवसर पर आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में 15 प्रखंडों सहित बिहार में कुल 211प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का आज शुभारंभ हुआ है। डिग्री कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। उच्च शिक्षा की पहुंच घर-घर तक होगी एवं स्थानीय स्तर पर कम खर्च में ही बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज गोराडीह, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सभी 211 नव स्थापित डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया। पूर्वी चंपारण जिला में डिग्री कॉलेज शुभारंभ के मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, तुरकौलिया में किया गया। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी के साथ माननीय विधायक हरसिद्धि श्री कृष्ण नंदन पासवान, उप विकास एक डॉ प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे। जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक महोदय के द्वारा डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में पठान-पाठन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला के लिए यह गौरव और ऐतिहासिक क्षण है जहां एक साथ प्रखंड लेवल पर 15 डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले डिग्री प्राप्त करने के लिए दूर जाना पड़ता था, अब इन डिग्री महाविद्यालय के खुल जाने से स्थानीय स्तर पर ग्रामीण बच्चों को बड़ी फायदा होगी। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे और पूर्वी चंपारण जिला सहित बिहार को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर माननीय विधायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना गौरव का विषय है। सुदूर देहात में डिग्री कॉलेज की उपलब्धता से अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। जिले के जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई है उनका नाम निम्नवत है:- 1.संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर (श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर में) 2. मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, मेहसी में) 3. बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी) 4. पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी) 5. सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़ सुगौली) 6. तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया (रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर) 7. तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया (राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल) 8. पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी) 9. फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत) 10. रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा (आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला) 11. आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी) 12. छौरादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानो( एस आर एन आर वाई एल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा) 13. बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा ( राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया) 14. पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल ( श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव) 15. चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा)। उपरोक्त सभी डिग्री महाविद्यालय में समारोह का आयोजन कर भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

आज दिनांक 15/07/26 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक, श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता ई० रंजन प्रकाश, सहायक अभियंता  शांतनु कुमार एवं कनीय अभियंता ई० दिपेश कुमार के साथ चंपारण तटबंध के कि.मी. 104 के समीप 1.1 कि.मी. अंदर नदी भाग में अवस्थित तिवारी टोला का निरीक्षण किया। तिवारी टोला नदी के किनारे से वर्तमान में 125 मीटर से अधिक दूरी पर अवस्थित है।

जिलाधिकारी  के द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को इस स्थल पर सूक्ष्म निगरानी रखने एवं कटान की स्थिति होने पर बचाव संबंधी हरसंभव तैयारी रखने का निदेश किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

आज दिनांक 15/07/26 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक, श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता ई० रंजन प्रकाश, सहायक अभियंता शांतनु कुमार एवं कनीय अभियंता ई० दिपेश कुमार के साथ चंपारण तटबंध के कि.मी. 104 के समीप 1.1 कि.मी. अंदर नदी भाग में अवस्थित तिवारी टोला का निरीक्षण किया। तिवारी टोला नदी के किनारे से वर्तमान में 125 मीटर से अधिक दूरी पर अवस्थित है। जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को इस स्थल पर सूक्ष्म निगरानी रखने एवं कटान की स्थिति होने पर बचाव संबंधी हरसंभव तैयारी रखने का निदेश किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

आज दिनांक-15.07.2026 को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मोहम्मद शिबगतुल्लाह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी थे।
 श्री संतोष कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चिरैया पूर्वी चंपारण द्वारा अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी को पुष्प गुच्छ  एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया और निम्न कार्यक्रम संचालित किया गया-
1. श्री हरिओम कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल द्वारा सभी श्रमिकों को बाल श्रम से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 
2. श्री अप्पू कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराकोठी द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011(संशोधित 2024) से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 
3. श्री विकास कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बंजरिया द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 
4. श्री प्रमोद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेहसी द्वारा बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के योजना से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 
5. श्री अमर ज्योति श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण द्वारा न्यूनतम मजदूरी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई।
 कार्यक्रम में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग योजना से आच्छादित श्रमिको को डमी चेक के माध्यम से सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, डंकन हॉस्पिटल रक्सौल के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं उनके प्रतिनिधि तथा सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार

आज दिनांक-15.07.2026 को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मोहम्मद शिबगतुल्लाह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी थे। श्री संतोष कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चिरैया पूर्वी चंपारण द्वारा अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया और निम्न कार्यक्रम संचालित किया गया- 1. श्री हरिओम कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल द्वारा सभी श्रमिकों को बाल श्रम से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 2. श्री अप्पू कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराकोठी द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011(संशोधित 2024) से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 3. श्री विकास कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बंजरिया द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 4. श्री प्रमोद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेहसी द्वारा बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के योजना से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 5. श्री अमर ज्योति श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण द्वारा न्यूनतम मजदूरी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई। कार्यक्रम में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग योजना से आच्छादित श्रमिको को डमी चेक के माध्यम से सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, डंकन हॉस्पिटल रक्सौल के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं उनके प्रतिनिधि तथा सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

सांसद - विधायकों के उदासीनता से, पंगु बना गांधी का ग्राम - स्वराज: सुभाष सिंह कुशवाहा - Motihari News