मोतिहारी: पूर्वी चंपारण डीएम ने मोतीहारी कोर्ट समीप बन रहे ऊपरी पुल सह सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा उपविकास आयुक्त एवं अनुमंडल अधिकारी सदर के साथ कचहरी चौक से हवाई अड्डा चौक तक बन रहे ऊपरी पुल सह सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड,मोतिहारी के परियोजना अभियंता को जल्द से जल्द कार्य पूरा कर यातायात चालू करने का निर्देश दिया गया।