बेगूसराय: बेगूसराय में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान एक महिला सिपाही बेहोश होकर गिरी
बेगूसराय में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के एक दिवसीय दौरे के दौरान भीषण गर्मी का असर साफ तौर पर देखने को मिला। जिला समीक्षा बैठक से पहले गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान एक महिला सिपाही अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कारगिल विजय भवन में आयोजित समीक्षा बैठक स्थल पर भी एक बुजुर्ग कर्मी गर्मी के कारण बेहोश हो गया।