पनागर: रिंग रोड पर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; 3 बोरियों से 333 पाव मदिरा मसाला बरामद
पनागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिंग रोड के पास कोहना-कोहनी गांव के नजदीक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तीन बोरियों में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 साल के रूपेश साहू के रूप में हुई है, जो पिलारी कला (थाना पनागर क्षेत्र) का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बोरियों में शराब रखकर