गुना नगर: शहर में निर्माणधीन सड़कों का कलेक्टर एसपी ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण एजेंसी को एक साइड का काम पहले करने दिए आदेश
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह और एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने शहर में निर्माणधीन सड़को का औचक निरीक्षण किया। मारुति शोरूम से चिंताहरण तक और नानाखेड़ी से दो खंबा चौराहे तक निर्माण एजेंसी को एक साइड काम पहले पूरा करने के आदेश दिए। विद्युत विभाग को खभों की शिफ्टिंग जल्दी करने आदेश दिए। एसपी कलेक्टर ने चिंता हरण और दो खंबा चौराहे पर SST नाको का निरीक्षण किया।