गुना नगर: बीजी रोड पर ओवरब्रिज की सर्विस लाइन पर चलते ट्रक से 3 बाइक सवारो पर गिरी बोरियां, दो महिलाएं और एक व्यक्ति घायल
गुना की कोतवाली थाना क्षेत्र में दुर्घटना सामने आई है। बीजी रोड पर ओवर ब्रिज की सर्विस लाइन पर चलते ट्रक से 3 बाइक सवारों पर बोरिया गिर गई। घटना में बाइक सवार दो महिलाएं और एक व्यक्ति घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया गया है।