गुना नगर: एक्सीडेंट में घायल मरीजों को लेकर 100 डायल पहुंची जिला अस्पताल, आरक्षक और डॉक्टर की आपस में हुई बहस
गुना जिले में म्याना हाइवे पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। 100 डायल को मामले की जानकारी मिलते ही घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर और आरक्षक के बीच उपचार की विवादित स्थिति उत्पन्न हो गई। डॉक्टर ने तत्काल उपचार के लिए म्याना के स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सिफारिश की जबकि आरक्षक ने घायलों को जिला अस्पताल में लाने की जरूरत बताई।