गुना नगर: कस्तूरी गार्डन के पास तेज आंधी और बारिश में टूटी एक चाय की दुकान, छप्पर गिरा नीचे
गुना में मौसम बदलने से हुई बारिश और ओलावृष्टि में कई लोगों का नुकसान हुआ है। शहर के AB रोड पर कस्तूरी गार्डन के पास एक चाय की दुकान तेज आंधी और बारिश में टूट गई। दुकान संचालक कल्याण गुर्जर ने बताया, बीती रात में तेज आंधी और बारिश में दुकान का छप्पर टूट गया। जिससे काफी नुकसान हुआ है।