आज दिनांक 22 जून, 2026 को माननीय अध्यक्ष, जिला परिषद, जहानाबाद श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन मे जिला परिषद की सामान्य बैठक सम्पन्न की गई।
जिला परिषद के सामान्य बैठक मे सर्व प्रथम जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार एवं अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद श्री राजेश कुमार द्वारा माननीय जन प्रतिनिधियों को शॉल एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बिन्दुवार बैठक की बिन्दुओं पर समीक्षा किया गया। बैठक में पूर्व के बैठक में दिये गए निर्देशों की समीक्षा की गई तथा अनुपालन पर बल दिया गया। जिला परिषद के बैठक में विभागवार समीक्षा की गई, जिसमे विद्युत, आई. सी. डी. एस., बुडको, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, योजना, सामाजिक सुरक्षा, नगर परिषद /नगर पंचायत इत्यादि की समीक्षा की गई। बैठक मे माननीय अध्यक्ष द्वारा योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति त्वरित रुप से लेने और भुगतान में तेजी लाने पर विचार विमर्श किया �
24 views | Jehanabad, Bihar | Jun 22, 2026