चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार शाम भाजपा की ओर से चक्रधरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा पोड़ाहाट स्टेडियम से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची, जहां पूर्व विधायक गुरु चरण नायक, भाजपा नेता विजय सिंह गागराई, मालती गिलुवा सहित अन्य नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।