लालगंज: लालगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गुप्त सूचना पर किया गिरफ्तार
लालगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों के फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि बसंता जहानाबाद निवासी प्रिंस राय को रौदी पोखर के समीप एक टेंपो से गिरफ्तार किया गया। वह हाजीपुर की ओर जा रहा था। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रिंस राय पर लालगंज थाना