हमीरपुर: मौदहा मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एएसपी द्वारा क्रिटिकल वल्नरेबुल मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
एसपी के निर्देशन मे सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा थाना मौदहा पुलिस बल के साथ मौदहा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्रिटिकल वल्नरेबुल मतदान केंद्रो/मतदेय स्थानो का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान आमजन से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।