हमीरपुर: कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुट गया है। इसी के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राहुल पांडेय ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निस्पक्ष निर्भीक एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया।