हमीरपुर: ग्राम हरसुंडी के पंचायत भवन के पास दबंगो ने युवक को रोककर लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, युवक के सिर में आई गंभीर चोटे
जलालपुर थाना क्षेत्र के रिरूवा बुजुर्ग गांव निवासी पीड़ित मोहित सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सुबह करीब 10 बजे अपनी बहन के साथ बाइक से कदौरा जिला जालौन जा रहे थे। तो हरसुंडी गांव के दबंग पंचायत भवन के पास रास्ता रोककर लाठी डंडों से मारपीट कर जेब में पड़े 5500 रूपये निकालने का आरोप लगाया है। घायल युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।