हमीरपुर: राठ में ट्रैक्टर चालक ने साइकिल में मारी टक्कर, साइकिल में सवार बच्ची को आई चोटे, स्थानीय लोगों ने चालक की कर दी धुनाई
कोतवाली राठ कस्बा के बारह खम्भा के पास बीती देर रात ट्रैक्टर चालक ने एक साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार बच्ची को काफी चोटे आई है। घायल बच्ची को राठ सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि स्थानीय लोगो द्वारा भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा किया। और ट्रैक्टर को रुकवाकर ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पूंछताछ की जा रही है।