हमीरपुर: शिवनी गांव में घर में घुसकर मारपीट करने पर 1 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिवनी गांव में घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर दर्ज हुए मुकदमे के आरोपी युवक को अदालत में हाजिर न होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। कुरारा थाने के उपनिरीक्षक पंधारी सरोज ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।