हमीरपुर: जनपद में आचार संहिता लगते ही ज़िला प्रशासन द्वारा हटाई गई होर्डिंग्स
लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही प्रशासन का चाबुक सड़क किनारे लगी होर्डिंग्स बैनर पर चलना शुरु हो गया है। एसडीएम व क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने नगर पंचायतों की टीमों के साथ कस्बों व हाइवे किनारे लगी होर्डिंग्स व बैनर हटवाने में लगे हुये हैं।सुमेरपुर में अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मार्गों में लगी होर्डिंग्स हटाई गयी हैं।