🚨 सतना में सिलेंडर से भरे वाहन में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!
Description
🚨 सतना से बड़ी खबर!
सतना के उतैली स्थित पीएम आवास कॉलोनी में गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले वाहन में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वाहन से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग तुरंत सतर्क हो गए। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन में रखे गैस सिलेंडरों को आनन-फानन में नीचे उतारना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर परिवहन करने वाले ज्यादातर वाहन खस्ताहाल स्थिति में हैं। ऐसे में वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
आपकी राय क्या है?
Hashtags
#SatnaNews #SatnaBreaking #GasCylinder #MadhyaPradeshNews #SidhiMedia24
Gopadbanas, Sidhi | Nov 3, 2026