Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

कटनी नगर: धान खरीदी से पहले अधिकारी-कर्मचारी कर रहे वेयर हाउसों की जांच, सचिव ने दी जानकारी

Katni Nagar, Katni | Nov 23, 2025
1 दिसंबर से जिले में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा ऐसे में धान की गुणवत्ता जांचने राजस्व विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी पहरुआ के अधिकारियों को जांच सौंपी गई है। जांच के दौरान 4 वेयर हाउसों से 77 हजार 488 बोरियों की जांच की जा रही है। इस संबंध में आज रविवार दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी सचिव किशोर नरगार्वे ने जानकारी दी।

MORE NEWS

🔳हमारा तिरंगा–हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

🔳कटनी  - कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (स्वशासी), कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गुरुवार को ‘हमारा तिरंगा–हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

 कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए राष्ट्रीय पर्व के प्रति अपनी भावनाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳हमारा तिरंगा–हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित 🔳कटनी - कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (स्वशासी), कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गुरुवार को ‘हमारा तिरंगा–हर घर तिरंगा’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए राष्ट्रीय पर्व के प्रति अपनी भावनाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

🔳प्रत्येक क्लिक के पहले सावधानी है साइबर सुरक्षा का आधार

🔳मिशन शक्ति अंतर्गत साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

🔳कटनी  – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैँ। इसी कड़ी में ज़िलें के प्रत्येक विकासखंड में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की श्रृंकला आरम्भ की गई थी।

*विकासखंड स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण*

विगत सप्ताह कटनी शहर, कटनी ग्रामीण एवं ढीमरखेड़ा में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विकासखंड रीठी, बड़वारा, विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद में भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गये। प्रशिक्षण में एनआईआईटी फाउंडेशन दिल्ली के प्रशिक्षक श्री सुशित सोनी द्वारा साइबर सुरक्षा पर सारगर्भित और महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

*महिला प्रतिभागियों को किया गया जागरूक*

प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय महिलाएं प्रतिभागी के रूप मे सम्मिलित हुईं। प्रतिभागियों से विभिन्न समसायिक एवं संवेदनशील  विषयों जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, पेमेंट ऐप, साइबर स्टॉकिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा पर आधारित बुकलेट भी प्रदान की गईं।

प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षक से साइबर सुरक्षा पर आधारित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गये, जिनका समाधान प्रशिक्षण द्वारा किया गया। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त साइबर सुरक्षा पोर्टल एवं टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी को महत्वपूर्ण बताया गया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳प्रत्येक क्लिक के पहले सावधानी है साइबर सुरक्षा का आधार 🔳मिशन शक्ति अंतर्गत साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 🔳कटनी – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैँ। इसी कड़ी में ज़िलें के प्रत्येक विकासखंड में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की श्रृंकला आरम्भ की गई थी। *विकासखंड स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण* विगत सप्ताह कटनी शहर, कटनी ग्रामीण एवं ढीमरखेड़ा में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विकासखंड रीठी, बड़वारा, विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद में भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गये। प्रशिक्षण में एनआईआईटी फाउंडेशन दिल्ली के प्रशिक्षक श्री सुशित सोनी द्वारा साइबर सुरक्षा पर सारगर्भित और महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। *महिला प्रतिभागियों को किया गया जागरूक* प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय महिलाएं प्रतिभागी के रूप मे सम्मिलित हुईं। प्रतिभागियों से विभिन्न समसायिक एवं संवेदनशील विषयों जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, पेमेंट ऐप, साइबर स्टॉकिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा पर आधारित बुकलेट भी प्रदान की गईं। प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षक से साइबर सुरक्षा पर आधारित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गये, जिनका समाधान प्रशिक्षण द्वारा किया गया। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त साइबर सुरक्षा पोर्टल एवं टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी को महत्वपूर्ण बताया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

🔳हर घर तिरंगा अभियान के तहत डिहुटा ग्राम में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

🔳कटनी  - “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहुटा एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था संस्कार युवा सेवा समिति, बहोरीबंद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डिहुटा ग्राम में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अभियान के अंतर्गत 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, शाला स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान शाला परिसर में विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय ने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण भी किया।

वहीं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के सहयोग से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती नीलू संतोष लोधी, सहायक संचालक बीईओ श्री ज्ञानेंद्र कुलेश, बीआरसी श्री प्रशांत मिश्रा, श्री मनोज गर्ग, समाजसेवी श्री लोकेश व्यौहार, ब्लॉक समन्वयक श्री अरविन्द शाह, शाला प्राचार्य श्री एस.पी. दहायत, नवांकुर संस्था से श्री मनोज कुमार, श्री धनीराम लोधी, श्री रामसिंह पटेल एवं श्री रामेश्वर पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला परिवार, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा ने ग्राम में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करते हुए नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने का संदेश दिया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳हर घर तिरंगा अभियान के तहत डिहुटा ग्राम में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा 🔳कटनी - “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहुटा एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था संस्कार युवा सेवा समिति, बहोरीबंद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डिहुटा ग्राम में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अभियान के अंतर्गत 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, शाला स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शाला परिसर में विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय ने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण भी किया। वहीं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के सहयोग से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती नीलू संतोष लोधी, सहायक संचालक बीईओ श्री ज्ञानेंद्र कुलेश, बीआरसी श्री प्रशांत मिश्रा, श्री मनोज गर्ग, समाजसेवी श्री लोकेश व्यौहार, ब्लॉक समन्वयक श्री अरविन्द शाह, शाला प्राचार्य श्री एस.पी. दहायत, नवांकुर संस्था से श्री मनोज कुमार, श्री धनीराम लोधी, श्री रामसिंह पटेल एवं श्री रामेश्वर पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला परिवार, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा ने ग्राम में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करते हुए नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने का संदेश दिया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ तिरंगा मानव श्रृंखला कार्यक्रम

कटनी (13 अगस्‍त) - छात्राओं एवं महाविद्यालयीन शिक्षकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में “तिरंगा मानव श्रृंखला” कार्यक्रम का आयोजन देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगा मानव श्रृंखला का निर्माण किया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन भी किया गया, जिससे पूरे महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया। छात्राओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व को समझाते हुए कहा कि केसरिया रंग साहस, त्याग और वीरता का प्रतीक है, सफेद रंग शांति एवं सत्य का तथा हरा रंग समृद्धि, हरियाली और विकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में निहित प्रत्येक रंग और अशोक चक्र देश की महान परंपरा, आदर्शों एवं मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है।

 

प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में अपने हाथों में तिरंगा लेकर गर्व के साथ उसे लहरा रहे हैं, उसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों का अमूल्य त्याग और बलिदान है। असंख्य वीरों ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनके संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसलिए प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करे और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे।

 

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रश्मि सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

 

तिरंगा मानव श्रृंखला कार्यक्रम ने छात्राओं में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन, एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, एकता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना के साथ हुआ।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ तिरंगा मानव श्रृंखला कार्यक्रम कटनी (13 अगस्‍त) - छात्राओं एवं महाविद्यालयीन शिक्षकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में “तिरंगा मानव श्रृंखला” कार्यक्रम का आयोजन देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगा मानव श्रृंखला का निर्माण किया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन भी किया गया, जिससे पूरे महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया। छात्राओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व को समझाते हुए कहा कि केसरिया रंग साहस, त्याग और वीरता का प्रतीक है, सफेद रंग शांति एवं सत्य का तथा हरा रंग समृद्धि, हरियाली और विकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में निहित प्रत्येक रंग और अशोक चक्र देश की महान परंपरा, आदर्शों एवं मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में अपने हाथों में तिरंगा लेकर गर्व के साथ उसे लहरा रहे हैं, उसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों का अमूल्य त्याग और बलिदान है। असंख्य वीरों ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनके संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसलिए प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करे और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रश्मि सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। तिरंगा मानव श्रृंखला कार्यक्रम ने छात्राओं में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन, एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, एकता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना के साथ हुआ। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

🔳जिला पंचायत में खुला ‘दीदी कैफे’,

🔳स्वाद के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला नया मंच

🔳जिला पंचायत सीईओ ने किया शुभारंभ, वाजिब दर पर मिलेगा स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन

🔳तेवरी के स्वीट कॉर्न से बने लजीज व्यंजन होंगे खास आकर्षण

🔳कटनी  - आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के हुनर और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला पंचायत ने एक नई पहल की है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को ‘दीदी कैफे’ का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ  सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने किया। कैफे में कलेक्ट्रेट एवं अन्य शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों के साथ जिला मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को वाजिब दर पर स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी।

‘दीदी कैफे’ केवल भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराने का केंद्र नहीं, बल्कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया मंच भी बनेगा। शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त सीईओ श्री अनुराग मोदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर*

 ‘दीदी कैफे’ का संचालन मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तेवरी के ग्राम श्रीकृष्ण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। कैफे के माध्यम से समूह की महिलाओं को अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने और नियमित आय का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले खाद्य उत्पादों को जिला मुख्यालय पर बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा।

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें उद्यमिता से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगी।

*तेवरी के स्वीट कॉर्न का स्वाद बनेगा खास पहचान*

‘दीदी कैफे’ की सबसे खास पहचान तेवरी के स्वीट कॉर्न से तैयार किए जाने वाले विविध व्यंजन होंगे। यहां स्वीट कॉर्न उबला, स्वीट कॉर्न चाट, स्वीट कॉर्न मसाला, वड़ा स्वीट कॉर्न, चीज स्वीट कॉर्न, स्वीट कॉर्न सूप, स्वीट कॉर्न टिक्की, स्वीट कॉर्न कटलेट, स्वीट कॉर्न पराठा और स्वीट कॉर्न खीर रोल सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।

इसके साथ ही कैफे में नाश्ता, भोजन, कुकीज सहित अन्य खाद्य सामग्री भी स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए उपलब्ध कराई जाएगी।

*पहले दिन ही लोगों ने लिया स्वाद का आनंद*

कैफे के शुभारंभ के पहले ही दिन लोगों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों एवं जिला मुख्यालय पहुंचे नागरिकों ने ‘दीदी कैफे’ में पहुंचकर स्वीट कॉर्न से तैयार विभिन्न व्यंजनों और कुकीज का स्वाद चखा। लोगों ने व्यंजनों की सराहना करते हुए कैफे की पहल को उपयोगी और सराहनीय बताया।

*स्थानीय उत्पाद, स्थानीय स्वाद और महिलाओं की आत्मनिर्भरता*

‘दीदी कैफे’ के माध्यम से एक ओर जहां जिला पंचायत परिसर में आने वाले लोगों को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अपनी आजीविका बढ़ाने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उत्पाद से स्थानीय रोजगार और स्थानीय बाजार तक की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*ये रहे मौजूद*

शुभारंभ अवसर पर स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रजक, परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, परियोजना अधिकारी श्री मृगेन्द्र सिंह, जिला प्रबंधक श्रीमती सीमा सिंह, श्री उमेश सोनी, श्री शहजाद खान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳जिला पंचायत में खुला ‘दीदी कैफे’, 🔳स्वाद के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला नया मंच 🔳जिला पंचायत सीईओ ने किया शुभारंभ, वाजिब दर पर मिलेगा स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन 🔳तेवरी के स्वीट कॉर्न से बने लजीज व्यंजन होंगे खास आकर्षण 🔳कटनी - आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के हुनर और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला पंचायत ने एक नई पहल की है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को ‘दीदी कैफे’ का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने किया। कैफे में कलेक्ट्रेट एवं अन्य शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों के साथ जिला मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को वाजिब दर पर स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। ‘दीदी कैफे’ केवल भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराने का केंद्र नहीं, बल्कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया मंच भी बनेगा। शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त सीईओ श्री अनुराग मोदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। *स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर* ‘दीदी कैफे’ का संचालन मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तेवरी के ग्राम श्रीकृष्ण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। कैफे के माध्यम से समूह की महिलाओं को अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने और नियमित आय का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले खाद्य उत्पादों को जिला मुख्यालय पर बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें उद्यमिता से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगी। *तेवरी के स्वीट कॉर्न का स्वाद बनेगा खास पहचान* ‘दीदी कैफे’ की सबसे खास पहचान तेवरी के स्वीट कॉर्न से तैयार किए जाने वाले विविध व्यंजन होंगे। यहां स्वीट कॉर्न उबला, स्वीट कॉर्न चाट, स्वीट कॉर्न मसाला, वड़ा स्वीट कॉर्न, चीज स्वीट कॉर्न, स्वीट कॉर्न सूप, स्वीट कॉर्न टिक्की, स्वीट कॉर्न कटलेट, स्वीट कॉर्न पराठा और स्वीट कॉर्न खीर रोल सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही कैफे में नाश्ता, भोजन, कुकीज सहित अन्य खाद्य सामग्री भी स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए उपलब्ध कराई जाएगी। *पहले दिन ही लोगों ने लिया स्वाद का आनंद* कैफे के शुभारंभ के पहले ही दिन लोगों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों एवं जिला मुख्यालय पहुंचे नागरिकों ने ‘दीदी कैफे’ में पहुंचकर स्वीट कॉर्न से तैयार विभिन्न व्यंजनों और कुकीज का स्वाद चखा। लोगों ने व्यंजनों की सराहना करते हुए कैफे की पहल को उपयोगी और सराहनीय बताया। *स्थानीय उत्पाद, स्थानीय स्वाद और महिलाओं की आत्मनिर्भरता* ‘दीदी कैफे’ के माध्यम से एक ओर जहां जिला पंचायत परिसर में आने वाले लोगों को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अपनी आजीविका बढ़ाने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उत्पाद से स्थानीय रोजगार और स्थानीय बाजार तक की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। *ये रहे मौजूद* शुभारंभ अवसर पर स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रजक, परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, परियोजना अधिकारी श्री मृगेन्द्र सिंह, जिला प्रबंधक श्रीमती सीमा सिंह, श्री उमेश सोनी, श्री शहजाद खान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026