बाह: बटेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार के लिए कांवड़ियों ने डाला डेरा, दो किमी लंबी कांवड़ियों की कतार लगी
सावन के तीसरे पवित्र सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए बटेश्वर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात 10 बजे तक मंदिर परिसर तक कांवड़ियों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गयी। भोले के जयकारों और भजनों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। हरिद्वार, गंगोत्री और फर्रुखाबाद समेत विभिन्न स्थानों से कांवड़ लेकर शिवभक्त पहुंचे। बरनाहल-मैनपुरी