धर्मशाला: पालमपुर से आज आई धर्मशाला के लिए राहत, लेकिन जरूरत अभी और की भी ।
धर्मशाला में लगातार चल रही इंडेन गैस एजेंसी की मनमानी के चलते जहां लोगों को सिलेंडर मुहैया नहीं हो पा रहे थे । वहीं एजेंसी की कार्यप्रणाली को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा धर्मशाला इंडेन एजेंसी पर प्रतिबंध लगाते हुए पालमपुर से इंडेन गैस मुहैया करने की बात की गई थी । जिसके चलते आज पालमपुर से एक बड़ा ट्रक इंडेन गैस धर्मशाला के दाड़ी मैदान पहुंचा जहां उन लोगों को सिलेंडर वितरित किए गए जिनकी बुकिंग व ओटीपी थे । वहीं एक अन्य छोटा वाहन आज धर्मशाला स्थित कांगड़ा संग्रहालय के नजदीक पार्किंग में पहुंचा था, व उक्त स्थान से भी गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर मुहैया करवाए गए । हालांकि कब तक इंडेन गैस की सुविधा पूर्ण रूप से सुचारू की जाएगी उसके लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं ।
#himachalpradesh #dharmsala #palampur #kangra #meclodganj #indane #gas #lpg #followers #highlights #dckangra