राजगढ़: लापता युवती मामले में किसान नेता सुनील पूनिया ने लाठीचार्ज की निंदा की, मुकदमा वापस लेने की मांग की
Rajgarh, Churu | Sep 10, 2026 कानावासी से लापता युवती मामले में किसान नेता सुनील पूनिया ने लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आंदोलनकारियों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और गिरफ्तार किए गए सभी साथियों को बिना शर्त रिहा किया जाए। न्याय की आवाज को दबाने के बजाय मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और लापता युवती को जल्द से जल्द बरामद किया जाए।