गिधौर: बनझुलिया के पास सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
Gidhaur, Jamui | May 24, 2026 गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर बनझुलिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुधीर पासवान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने रविवार को 5 बजे बताया कि सुधीर पासवान सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।