राजपुर: दो पाली में स्कूल संचालन को लेकर अभिभावकों का फूटा गुस्सा
बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की नई समय-सारिणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा दो पाली में संचालन शुरू किए जाने से अभिभावकों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि बिना किसी आधिकारिक आदेश के स्कूल का समय बदल दिया गया है, जिससे उन्हें रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजपुर के पीए