हेरहंज: खेत में काम कर रहे तीन लोगों को सांप ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
सोमवार को बालूमाथ और हेरहंज थाना क्षेत्र में सर्प दंश से तीन लोगों कि तबियत बिगड़ गई । जिन्हें परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ अलीशा टोप्पो एवं डॉ दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया।