नानपारा: रुपईडीहा बॉर्डर पर हाई अलर्ट, गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाके के बाद शुरू हुआ सघन चेकिंग अभियान
गाजियाबाद में पुलिस चौकी के अंदर हुए धमाके के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा को देखते हुए रूपईडीहा बॉर्डर पर एसएसबी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है और सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।