निज़ामाबाद: निजामाबाद में मानक के विपरीत सड़क निर्माण की शिकायत, सभासद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील में शनिवार को 1बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत निजामाबाद की सभासद कुलदीप कौर व समाजसेवी अरुण कुमार ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की उन्होंने बताया कि हरिऔध नगर मोहल्ले के सोनकर बस्ती मार्ग और कन्या प्राइमरी पाठशाला मार्ग पर ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत कार्य कर रहे है