सरोजनी नगर: दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ की गई मारपीट, सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने इको गार्डन पर भूख हड़ताल की
आज शुक्रवार के दोपहर 12:30 बजे लगभग देखने को आया कि इको गार्डन पर एक परिवार धरने और भूख हड़ताल पर बैठा हुआ दिखाई पड़ा। तो पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया कि बीते दिनों मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी। जब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। तो बताया गया कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।