सरोजनी नगर: बिहार एग्जिट पोल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया बयान, कहा- बिहार में बड़े बहुमत से महागठबंधन सरकार बनाने जा रही है
आज बृहस्पतिवार के दोपहर 1:00 बजे लगभग कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कल आने वाले बिहार चुनाव के नतीजों पर कहा, "निश्चित तौर पर हमें भी इंतजार है और जिस तरीके से सरकार समर्थित और भाजपा समर्थित एग्जिट पोल आ रहे हैं, उन पर हमें कोई भरोसा नहीं है। हम बड़े स्पष्ट रूप से जनता के पोल पर भरोसा कर रहे हैं.