बक्सर: ई -कृषि भवन से कृषि ज्ञान वाहन को किया गया रवाना, उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Buxar, Buxar | May 16, 2024 बक्सर स्थित संयुक्त कृषि भवन से गुरूवार को कृषि ज्ञान वाहन को उप विकास आयुक्त डाॅ महेन्द्र पाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कृषि ज्ञान वाहन बक्सर जिला के विभिन्न प्रखण्डों में 16 व 17 मई तक भ्रमण करेगा। बक्सर जिला में कृषि ज्ञान वाहन पहले दिन बक्सर, चौसा एवं इटाढ़ी प्रखण्ड में भ्रमण किया।