हिलसा: अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, खाद व पीडीएस व्यवस्था की समीक्षा हुई, एसडीओ करेंगे जांच
Hilsa, Nalanda | Sep 10, 2026 हिलसा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक एसडीओ अमित कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जन वितरण प्रणाली, पेयजल एवं यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।