दुधि: जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, मंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के नगवा गांव स्थित पंचायत भवन में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।