मुलताई: गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी-नवमी के दिन संपन्न हुई महा आरती
Multai, Betul | Oct 11, 2024 नवरात्रि पर्व के चलते मां आदिशक्ति की आराधना में आज शुक्रवार अष्टमी नवमी के अवसर पर देर शाम करीब 5 बजे गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के भाई बहनों द्वारा सैकड़ो की संख्या में अपने अपने घरों से आरती की थाल सजाकर लाई एवं मां आदिशक्ति गायत्री एवं दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए।