बालूमाथ: बालूमाथ पहुंचे डीसी संदीप कुमार,एसआईआर कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार शनिवार दोपहर को बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे,जहां उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली