नवाबगंज: बाराबंकी के सिविल कोर्ट परिसर में अचानक कोर्ट बिल्डिंग में लगी आग, मच गया हड़कंप
बाराबंकी के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर अचानक कोर्ट बिल्डिंग में आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे कोर्ट परिसर स्थित विद्युत नियंत्रण कक्ष संख्या 31 में हुई। जहां अचानक धुआं उठता देख वहां मौजूद लोग घबरा उठे। घटना के वक्त कोर्ट परिसर पूरी तरह से वकीलों, फरियादियों और कर्मचारियों से खचाखच भरा हुआ था।