मुज़फ्फरनगर: कस्बा चरथावल में बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर और कार के टच होने पर वाहन चालकों में हुआ विवाद, जमकर हुई तीखी नोक-झोंक
कस्बा चरथावल स्थित बस स्टैंड के पास शाम करीब 7:00 बजे उसे समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक ट्रैक्टर रोड पर अचानक चलती कार से मामूली रूप से टच हो गया। इस दौरान दोनों चालक हाथापाई पर उतर आए और बीच सड़क पर जमकर तीखी नोंक-झोंक हुई जिसे देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई। राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने ट्रैक्टर चालक और कार चालक को बामुश्किल समझा-बुझा कर शांत कराया।