मुज़फ्फरनगर: गांव शेरनगर में 2 दिन से लापता एक व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
नई मंडी थाना क्षेत्र के गाँव शेरनगर के जंगल में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया मृतक की पहचान कुकड़ा निवासी जयपाल पुत्र बिसम्बर के रूप में हुई थी जो की पारिवारिक ग्रह क्लेश के चलते 2 दिन से घर से लापता था जिसे शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।