अशोक नगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक, सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर लगेगी पेनल्टी
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 3 बजे को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा समय सीमा के लंबित पत्रों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए शिकायतों का समय पर निराकरण कराया जाए।