संडीला: गोड़वाखेम में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण रुकवाने की मांग, डीएम से कमलेश व बहोरीलाल ने की शिकायत
अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़वाखेम में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। ग्रामीण कमलेश व बहोरीलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत गोड़वाखेम के अतरौलीहार गांव में नहर किनारे करीब चार बीघे सरकारी भूमि है। संक्रमणीय भूमि के रूप में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। उसके पीछे ग्रामीणों की बाग व खेत हैं।