देवरिया में रास्ते के विवाद में चाकूबाजी, एक युवक की मौ*त, दो घायल; तीन हिरासत में
#देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नोतन हथियागढ़ गांव में शुक्रवार सुबह रास्ते से आने-जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई। घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें राजू विश्वकर्मा (30) की इलाज के दौरान मौ*त हो गई।
घटना में सुधीर विश्वकर्मा और धनेशरी विश्वकर्मा भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मृत*क के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर हुई कहासुनी के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।