चिड़ावा: चिड़ावा में फिर शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, पिलानी रोड पर हटाए जा रहे कच्चे और पक्के निर्माण
चिड़ावा नगर पालिका द्वारा संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को दोबारा शुरू किया गया। SIR प्रक्रिया में कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण पिछले 14 दिनों से अभियान रुका हुआ था, लेकिन अब इसे पुनः गति दी गई है। अभियान की शुरुआत पिलानी रोड स्थित दुर्गा टॉकीज के सामने से की गई। नगरपालिका टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाया।