तारानगर: तारानगर के चंगोई में खूनी खेल, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने बेटे-बहू को गाड़ी से कुचलकर किया हत्या
सरपंच का चुनाव लड़ने की जिद और परिवार में उपजे विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया है कि एक पिता पर अपने ही बेटे और बहू की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद asp रिछपाल सिंह चारण ने घटना का मौका निरीक्षण किया। एफएसएल टीम की मौके पर आ रही है। सूत्रों के अनुसार आरोप है कि तारानगर के चंगोई गांव में रामचंद्र रेपस्वाल ने कथित तौर पर बेटे-बहू कोगाड़ी से कुचल दिया।